ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनताज़ा खबरभारतराज्य

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने 15 राज्यों के प्रभारी बदले

Share

विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले बेहद अहम होगी इनकी भूमिका

प्रहरी संवाददाता, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने 15 राज्यों के संगठन प्रभारियों और सह प्रभारियों को बदल दिया है। नई रणनीति के साथ अनुभवी और युवा प्रभारियों की टीम उतारी गई है। पार्टी ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में नौ राज्यों में से पांच में प्रभारियों के कामकाज में बदलाव किया है।

हरियाणा में बिप्लब कुमार देब को प्रभारी बनाया गया है, जबकि झारखंड में लक्ष्मीकांत वाजपेयी को और केंद्र सरकार में मंत्री पद से हटाए गए प्रकाश जावड़ेकर को केरल का प्रभारी बनाया गया है। मध्यप्रदेश में पी. मुरलीधर राव, राजस्थान में अरुण सिंह और तेलंगाना में तरुण चुघ को संगठन प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में ओम माथुर को प्रभारी पद की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नीतीश कुमार से तालमेल गड़बड़ाने के बाद बिहार में विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया गया है।

बता दें कि 2023 में देश के नौ प्रमुख राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे। इनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम शामिल हैं।

 

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले इन राज्यों के चुनाव परिणाम बहुत महत्वपूर्ण होंगे। इन्हें लोकसभा के पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जाएगा। इन राज्यों में बढ़त या हार को सीधे लोकसभा चुनाव में सरकार या विपक्ष के संभावित प्रदर्शन से जोड़कर देखा जाएगा।

 


Share

Related posts

बिजली चोरी के जुर्म में कंपनी मालिक को दो साल की जेल

samacharprahari

कोविड-19 के बाद आवागमन व्यवहार में भारी बदलाव दिखाई दिया : पुरी

Prem Chand

ईडी ने अवंता ग्रुप के प्रमोटर थापर को अरेस्ट किया

Prem Chand

केंद्र व आयकर विभाग कुछ लोगों से प्यार करता है: शरद पवार

samacharprahari

महाराष्ट्र में चिट फंड घोटाले में दो गिरफ्तार

samacharprahari

माल्या, नीरव और मेहुल चोकसी से ईडी ने जब्त किए 18 हजार करोड़ रुपए

Prem Chand