ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

सुशांत राजपूत सुसाइड: पूर्व बिजनेस मैनेजर मोदी को ईडी का समन

Share

नई दिल्ली:। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व बिज़नेस मैनेजर श्रुति मोदी को ईडी के सामने पेश होने को कहा है। ईडी ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को भी 8 अगस्त को ईडी के सामने पेश होने के आदेश दिए है। 28 जुलाई को बिहार में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह की ओर से पहली प्राथमिकी (एफआईआर) दायर किए जाने के बाद ईडी ने 31 जुलाई को प्रवर्तन मामले की सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की थी।

इस बीच, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में बुलाया गया। अभिनेत्री के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा कि रिया ने अनुरोध किया है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके बयान को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई तक के लिए टाल दिया जाए। सूत्रों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इससे पहले रिया के एक सहयोगी सैमुअल मिरांडा से भी पूछताछ की थी।

बता दें कि सीबीआई की विशेष जांच टीम (एसआईटी) सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच करेगी। जांच एजेंसी ने राजपूत की मौत के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और अन्य सहित 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 25 जुलाई को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशांत सिंह आत्महत्या मामले सहित रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता केके सिंह की शिकायत के आधार पर पटना में दर्ज मामले की सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश भेजी थी। सुशांत 14 जून को अपने मुंबई आवास पर मृत पाए गए थे।


Share

Related posts

देशमुख ने दिया इस्तीफा, सीबीआई पहुंचेगी मुंबई

samacharprahari

1 मार्च से सिद्धिविनायक मंदिर में जाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा

Prem Chand

तीन पिस्तौल एवं कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Amit Kumar

बीपीसीएल ने योग उत्सव 2022 मनाया

samacharprahari

कुत्तों के हमले में एक व्यक्ति कुएं में गिरा,तीसरे दिन निकाला गया

Prem Chand

सनटेक रियल्टी की रेटिंग बढ़ी

samacharprahari