ताज़ा खबर
Otherएजुकेशनऑटोबिज़नेस

बीपीसीएल ने योग उत्सव 2022 मनाया

Share

मुंबई। हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने अपने कर्मचारियों के लिए ‘योग उत्सव 2022’ आयोजित किया। अन्य सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने भी देश भर में 200 स्थानों पर योग सत्र आयोजित किया।आयुष मंत्रालय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से आयोजित इस योग उत्सव कार्यक्रम के तहत बीपीसीएल ने कोच्चि रिफाइनरी, उरण एलपीजी, धारवाड़ एलपीजी, दुर्गापुर एलपीजी और पटना एलपीजी कार्यालय परिसर में योग सत्र आयोजित किया। इसमें रिफाइनरियों, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट, डिपो और कंपनी के अन्य सर्विस स्टेशनों में कार्यरत कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की।

बीपीसीएल के विभिन्न कार्यालयों के लगभग 300 कर्मचारियों ने योग सत्र में हिस्सा लिया। वर्चुअल सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें सीएमडी अरुण कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ निदेशकों ने भाग लिया। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, श्रम और रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली का अनुसरण किया गया।

 


Share

Related posts

पारिवारिक हास्य नाटक ‘मरता क्या न करता !!’ का सफल मंचन

Prem Chand

अब फोन करने पर सुनाई नहीं देगी कोरोना कॉलर ट्यून

Prem Chand

सेना का सम्मान या सत्ता का प्रचार: 1965 और 1971 की विरासत आज क्यों प्रासंगिक?

samacharprahari

आबकारी विभाग के पूर्व कमिश्नर के घर पहुंची जांच एजेंसी की टीम

samacharprahari

दुबई-मुंबई चार्टर्ड विमान में आरडीएक्स!

Prem Chand

खिलाड़ियों को आईपीएल के बजाय राष्ट्र को प्राथमिकता देनी चाहिए : कपिल

samacharprahari