ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

मराठा आरक्षण का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

Share

याचिका में मराठा आरक्षण को लेकर जारी हिंसा पर जताई चिंता 

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। मराठा आरक्षण को लेकर जारी हिंसा से जुड़ा मामला बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंच गया है। पेशे से वकील सदावर्ते गुणरत्ने ने कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने याचिका में हिंसा से जुड़ी एफआईआर की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की है।
याचिकाकर्ता ने अदालत से मराठा आरक्षण की मांग को लेकर  अनशन पर बैठे जरांगे पाटील के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश देने की मांग की है।
याचिका  के मुताबिक, इस हिंसक आंदोलन से बड़े पैमाने पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसे रोकने के लिए सरकार को विशेष कानून बनाकर दिशा निर्देश जारी करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है। याचिका में कोर्ट से यह भी निवेदन किया गया है कि जिन एक्टिविस्ट के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं, सरकार को उन सभी मामलों को वापस लेने की अनुमति न दी जाए।


Share

Related posts

शिवसेना और NCP चुनाव चिन्ह विवाद की अंतिम सुनवाई 21 जनवरी को करेगी सुप्रीम कोर्ट

samacharprahari

डेटा सुरक्षा संबंधी कानून लाएगी सरकार

samacharprahari

महंगे ईंधन ने बढ़ाई थोक महंगाई

samacharprahari

मेडिकल कॉलेज में बेटी के दाखिले के लिए डॉक्टर से 41 लाख की ठगी

Amit Kumar

सोशल मीडिया पर दोस्ती, लगाई करोड़ों की चपत

Prem Chand

नीतियां सही नहीं, पिछले 5 वर्ष से लगातार घट रही जीडीपी

samacharprahari