Samachar Prahari
Other

IIT-खड़गपुर में छात्र ने की आत्महत्या

Share

कोलकाता, 19 अक्टूबर 2023 : आईआईटी-खड़गपुर में इलेक्ट्रिक इंजिनियरिंग विभाग के एक छात्र ने हॉस्टल के अपने कमरे में कथित रूप से खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान के. किरण चंद्र के तौर पर हुई है। वह अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। चंद्र आईआईटी खड़गपुर परिसर के ‘लाल बहादुर शास्त्री हॉल ऑफ रेजिडेंस’ में रहते थे। चंद्र को सुरक्षा कर्मी और अन्य छात्र अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। छात्र की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। हालांकि इस घटना से संस्थान परिसर में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर मिदनापुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस को शुरुआती जांच से लगता है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है।


Share

Related posts

जियो ने लॉन्च किया ‘नए इंडिया का नया जोश प्लान्स’

samacharprahari

जाबांज पॉलिटिकल-बिल्डर नेक्सस से गंजी हो चुकी खाड़ी और दादू हाल्या पाटिल का ‘लापता’ पता!

samacharprahari

वंदे भारत मिशन के तहत अब तक 48271 भारतीय विदेश से मुंबई पहुंचे

samacharprahari

Leave a Comment