Samachar Prahari
Other

हनुमानगढ़ी मंदिर में साधु की गला दबाकर हत्‍या

Share

अयोध्‍या, 19 अक्टूबर 2023 : रामनगरी के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर से दुखद खबर सामने आई है। यहां रहने वाले साधु की गला दबाकर हत्‍या कर दी गई। गुरुवार सुबह इस घटना के बारे में पता चलने पर हड़कंप मच गया। साधु की पहचान राम सहारे दास के शिष्य दुर्बल दास (44) के रूप में हुई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंबेडकरनगर के भीटी में करीब 10 बीघा जमीन के स्‍वामित्‍व को लेकर हत्‍या की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस हनुमानगढ़ी में रहने वाले लोगों और संतों से पूछताछ कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही आईजी और एसएसपी सहित पुलिस के अन्‍य अफसर हनुमानगढ़ कैंपस में पहुंचे। बताया जा रहा है कि परिसर में सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए थे। कैंपस में रहने वाला ऋषभ शुक्‍ला नामक युवक घटना के बाद से ही गायब चल रहा है। उस पर हत्‍या का शक जताया जा रहा है।


Share

Related posts

सीरिया: अरब गैस पाइपलाइन में धमाके से पूरे देश में ब्लैकआउट, आतंकी हमले की आशंका

samacharprahari

SC: जाति जनगणना की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- यह नीतिगत मामला

Prem Chand

Lok Sabha Election 2024 : पहली बार गांधी फैमिली ने कांग्रेस को नहीं दिया वोट, जानिए कारण

Prem Chand

Leave a Comment