Samachar Prahari
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबर

तेलंगाना में छह माओवादी ढेर, दो कमांडो भी घायल

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, हैदराबाद। भद्राद्री कोठागुडेम जिले में गुरुवार को पुलिस और प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों के बीच गोलीबारी में छह माओवादी मारे गए। इनमें माओवादी संगठन की दो महिला कैडर भी शामिल हैं। वहीं, तेलंगाना पुलिस की नक्सल रोधी शाखा ‘ग्रेहाउंड्स’ के दो कमांडो भी घायल हो गए।
यह घटना जिले के करकागुडेम थाना के अंतर्गत एक वन क्षेत्र में हुई। माओवादियों के छत्तीसगढ़ से तेलंगाना आने की सूचना पाते ही विशेष पुलिस दस्ते ने इलाके में छानबीन शुरू की थी।

मुठभेड़ के बाद दो महिला कैडर सहित छह माओवादियों के शव बरामद किए गए, जिनकी पहचान की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से दो एके-47 राइफल, एसएलआर समेत छह हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है।


Share

Related posts

सीबीआई ने बिल्डर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

Girish Chandra

कार से पिकअप किया, हाईवे पर दौड़ती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म

samacharprahari

परमबीर सिंह के विदेश भागने की आशंका

Amit Kumar

Leave a Comment