Samachar Prahari
Other

25 लाख की रिश्वत लेते DRM को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Share

नई दिल्ली, 17 नवंबर 2024। सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में ईस्ट-कोस्ट रेलवे में वाल्टेयर डिवीजन, विशाखापटनम के एक डीआरएम समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो मुंबई और पुणे वाली कंपनियों के मालिक हैं। जिनके उपर रेलवे ने 3 करोड़ 17 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। पेनल्टी की इसी रकम को कम करने के लिए डीआरएम और इनके बीच कथित रूप से 25 लाख रुपये की डील हुई थी। जिसके लेन-देन के वक्त सीबीआई ने इन्हें पकड़ लिया।

सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सौरभ प्रसाद, सनील राठौड़ और आनंद भगत शामिल हैं। आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की गई जहां से करीब 87 लाख रुपये नकद, 72 लाख रुपये की अन्य चीजें बरामद की गई।


Share

Related posts

भारतीय कंपनियों में छंटनी सत्र, रतन टाटा ने कहा- ‘लीडर में सहानुभूति नहीं’

Prem Chand

‘साइबर सेना’ का होगा गठन, राज्यों को लिखा गया पत्र

samacharprahari

वायुसेना के रनवे से पक्षियों को भगाएंगे ‘देसी’ कुत्ते

samacharprahari

Leave a Comment