ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10टेकताज़ा खबरदुनिया

मोरक्को ने स्पाइवेयर के इस्तेमाल से किया इनकार

Share

फ्रांसीसी अधिकारियों को निशाना बनाने के आरोप

रबात। मोरक्को सरकार ने कहा कि देश के सुरक्षा बलों ने फ्रांस के राष्ट्रपति और अन्य सार्वजनिक हस्तियों के सेलफोन पर नजर रखने के लिए इजराइल के एनएसओ समूह द्वारा बनाए गए स्पाइवेयर का इस्तेमाल नहीं किया है।

इस संदर्भ में मोरक्को सरकार ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि वह ‘इन झूठे और निराधार आरोपों को खारिज करती है, और उन लोगों को उनकी असली कहानियों के समर्थन में कोई ठोस और भौतिक सबूत प्रदान करने की चुनौती देती है।’ मीडिया समूह ने पेरिस स्थित ‘जर्नलिज्म नॉन प्रोफिट फॉरबिडन स्टोरीज’ और मानवाधिकार समूह एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा प्राप्त 50,000 से अधिक सेलफोन नंबरों की लीक सूची से संभावित लक्ष्यों की पहचान की है।

खबरों में कहा गया है कि सूची में अजरबैजान, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, मोरक्को और रवांडा के फोन नंबर भी थे, साथ ही कई अरब शाही परिवार के सदस्यों, राष्ट्राध्यक्षों और प्रधानमंत्रियों के फोन नंबर भी थे। एनएसओ समूह ने हालांकि इस बात से इनकार किया है कि उसने कभी भी ‘संभावित, पिछले या मौजूदा लक्ष्यों की एक सूची’ बनाए रखी। उसने इन खबरों को ‘गलत धारणाओं और अपुष्ट सिद्धांतों से भरा’ बताया।


Share

Related posts

गमलों में गांजा उगाने वाला आरोपी नोएडा से गिरफ्तार

Prem Chand

भाजपा-शिंदे गुट ने शुरू किया महाराष्ट्र में ‘मिशन 48’

samacharprahari

बीजेपी नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के खिलाफ FIR दर्ज

Prem Chand

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, देश कोरोना की लड़ाई में ‘आत्मनिर्भर’ है

samacharprahari

महाकुंभ में भगदड़ से जान गंवाने वालों के परिवारों को मिलेंगे 25 लाख रुपए

Prem Chand

कोविड-19 टीकाकरण कराने के लिए किसी को मजबूर नहीं किया जा सकता : सुप्रीम कोर्ट

Prem Chand