Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनिया

यूक्रेन को फाइनल वार्निंग! रूस से मिली फॉदर ऑफ आल बॉम्ब गिराने की धमकी

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, मास्को। रूस-यूक्रेन के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खास समझे जाने वाले दिमित्री मेदवेदेव ने यूक्रेन पर रूस में तैयार अब तक का सबसे बड़ा बम गिराने का संकेत दिया है। इस बम को फॉदर ऑफ आल बॉम्ब (FOAB) कहा जाता है।

मास्को ने धमकी दी कि यदि यूक्रेन को उसके सहयोगी देशों की ओर से रूस के अंदरूनी भागों में हमला करने के लिए लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल की अनुमति दी गई तो वह कीव के बड़े क्षेत्र को इस बम के जरिए खाक कर देगा।

पुतिन के करीबी ने दी धमकी

रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष की यह धमकी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका और ब्रिटेन यूक्रेन को रूसी क्षेत्र में हमला करने के लिए पश्चिमी हथियारों का उपयोग करने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। दिमित्री मेदवेदेव ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा है कि आप किसी के धैर्य की परीक्षा केवल कुछ समय के लिए ही ले सकते हैं।

कितना खतरनाक है FOAB
FOAB का आधिकारिक नाम ATBIP (एविएशन थर्मोबैरिक बॉम्ब ऑफ इनक्रीज्ड पॉवर) है। इस बम का वजन लगभग 7,100 किलोग्राम है और कथित तौर पर इसकी विस्फोटक क्षमता 44 टन टीएनटी के बराबर है। यह परमाणु बम जितना खतरनाक है।
FOAB एक थर्मोबैरिक विस्फोटक का उपयोग करता है, जो हवा में विस्फोट करने की अपनी क्षमता के कारण विशेष रूप से विनाशकारी है। FOAB को पहली बार 2007 में सार्वजनिक रूप से पेश किया गया था। रूस ने इस बम को अमेरिकी मैसिव ऑर्डनेंस एयर ब्लास्ट (MOAB) के जवाब में विकसित किया था, जिसे अक्सर मदर ऑफ ऑल बम (MOAB) कहा जाता है।

 

मेदवेदेव का इशारा आरएस-28 सरमत जैसी मिसाइल के इस्तेमाल की ओर हो सकता है, जिसे सैटन II के नाम से भी जाना जाता है। यह अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर तक 10 टन के पेलोड ले जा सकती है। 7 टन के FOAB वारहेड के साथ सरमत मिसाइल का इस्तेमाल यूक्रेन को काफी जल्दी घुटने टेकने पर मजबूर कर सकता है।

 


Share

Related posts

स्टैंप ड्यूटी में बढोतरी से बिक्री व राजस्व घटा

samacharprahari

मुंबई की आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे उद्धव ठाकरे

Prem Chand

बीजेपी नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के खिलाफ FIR दर्ज

Prem Chand

Leave a Comment