ताज़ा खबर
Other

समाजवादी पार्टी विधायक पत्नी के साथ है फरार, केस दर्ज होते ही दबिश दे रही है पुलिस

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, भदोही। समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक जाहिद बेग के आवास पर नाबालिग नौकरानी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने और घर से आजाद कराई गई एक अन्य नाबालिग नौकरानी से बाल बंधुआ मजदूरी कराने के मामले में श्रम विभाग ने बोंडेड लेबर सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज होते ही सपा विधायक पत्नी सहित अपने आवास से गायब हो गए और स्थानीय पुलिस उनके जाने के बाद दबिश दे रही है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मानव तस्करी विरोधी इकाई (AHTU) ने आत्महत्या के लिए उकसाने की BNS 108 के तहत अब दूसरी FIR दर्ज करवाई है। विधायक और उनकी पत्नी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विधायक के घर पर मिला था नौकरानी का शव

समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के भदोही शहर स्थित मालिकाना आवास में सोमवार की सुबह एक नाबालिग नौकरानी का शव फंदे से लटकता बरामद हुआ था। मंगलवार की शाम एक अन्य नाबालिग नौकरानी को रेस्क्यू कर आजाद कराया गया था। इस बाबत सपा विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ एक एफआईआर पहले ही दर्ज हो चुकी है। दूसरा मुकदमा भी पंजीकृत हुआ है।


Share

Related posts

अन्‍नदाता के सामने अन्‍न का संकल्‍प, हराएंगे बीजेपी को: अख‍िलेश यादव

samacharprahari

मीरा रोड में तनाव, 17 लोग गिरफ्तार

Prem Chand

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने पाकिस्तान में रहनेवाले सात आतंकवादियों की संपत्ति कुर्क की

Prem Chand

प्रति व्यक्ति आय में बांग्लादेश से पिछड़ा भारत

samacharprahari

कथा वाचक व उनकी पत्नी समेत पांच के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज

Prem Chand

इनपुट कर क्रेडिट देने के मामले में दो गिरफ्तार

samacharprahari