ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

मोदी के पहले कार्यकाल में राजद्रोह के 326 मामले दर्ज किए गए : कांग्रेस

Share

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल यानी वर्ष 2014 से वर्ष 2019 के बीच राजद्रोह के कुल 326 मामले दर्ज किए गए। दूसरे कार्यकाल के आंकड़े सरकार ने अभी तक जारी नहीं किए हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि मोदी नीत सरकार ने पूरे देश में ‘आतंक’ फैलाया है, लेकिन भाजपा महाराष्ट्र में एमवीए सरकार को क्रूर और दमनकारी कहती है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव और प्रवक्ता सचिन सावंत ने इस आंकड़े को ट्वीट करते हुए कहा कि केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान 2019 के बाद दर्ज किए गए राजद्रोह के मामलों की संख्या अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

सावंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने राज्य की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को लोकसभा सदस्य नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा पर राजद्रोह का मामला दर्ज करने पर इसे ‘क्रूर’ बताया है, लेकिन वह भाजपा नेताओं को याद दिलाना चाहते हैं कि मोदी शासन के तहत पहले पांच साल में ही राजद्रोह के कुल 326 मामले दर्ज किए गए थे।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने के लिए राजद्रोह के कुल 149 मामले और (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री) योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बोलने के लिए 144 मामले दर्ज किए गए हैं। केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन पर गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हाथरस बलात्कार मामले के बारे में लिखने के लिए उत्तर प्रदेश जाने के बाद वह डेढ़ साल से जेल में हैं।


Share

Related posts

इंडिया रेटिंग्स ने कहा- जीडीपी 7.8 प्रतिशत रहेगी

samacharprahari

ड्रग माफिया फरारी केस में अस्पताल के तीन कर्मचारी अरेस्ट

samacharprahari

पूरे राज्य में मोबाइल इंटरनेट पर प्रतिबंध जारी नहीं रख सकते: मणिपुर उच्च न्यायालय

samacharprahari

राहत में भेदभाव वाली राजनीति न करे केंद्र सरकार

samacharprahari

कोविड-19 के मरीजों के नामों का खुलासा क्यों किया जाए : हाई कोर्ट

samacharprahari

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह तलाक मामले में कोर्ट पहुंचे

Prem Chand