Samachar Prahari
Otherऑटोराज्य

अहमदनगर में सड़क दुर्घटना, छह लोगों की मौत, सात घायल

Share

मुंबई। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में शुक्रवार को एक कंटेनर ट्रक ने तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और सात अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना मुंबई से करीब 240 किलोमीटर दूर कोपरगांव शहर थाना क्षेत्र के मसूदपुर फाटा के पास सुबह करीब आठ बजे हुई।

उन्होंने कहा, ‘एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने यात्रियों को ले जा रहे तिपहिया ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो छात्रों और दो महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।’


Share

Related posts

हंगर इंडेक्स में पाकिस्तान-बांग्लादेश-नेपाल से भी  पिछड़ा भारत

samacharprahari

एनआईए ने निलंबित आईएएस से सोना तस्करी में फिर से की पूछताछ

samacharprahari

यूपी में रोडवेज बसों का सफर मंहगा हुआ

Amit Kumar

Leave a Comment