ताज़ा खबर
Other

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुनाफे में 24% का उछाल, 4173 करोड़ रुपये रहा

Share

नई दिल्ली, 6 मई 2022 । अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो का जनवरी से मार्च 2022 की चौथी तिमाही में स्टैंडअलोन लाभ 24 प्रतिशत बढ़कर 4,173 करोड़ रुपये जा पहुंचा। कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 3,360 करोड़ रुपये का कर पश्चात लाभ यानी प्रॉफिट आफ्टर टैक्स दर्ज किया था। कंपनी की स्टॉक एक्सचेंज में की गई फाइलिंग में यह बात सामने आई। 31 मार्च 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए रिलायंस जियो का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स वित्त वर्ष 21 में 12,071 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 23 प्रतिशत बढ़कर 14,854 करोड़ रुपये हो गया।

स्टैंडअलोन रेवेन्यू में भी कंपनी ने रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू मार्च 2022 में 20 प्रतिशत बढ़कर 20,901 करोड़ रुपय हो गया इससे पहले मार्च 2021 में यह 17,358 करोड़ रूपये था। सालाना ऑपरेटिंग रेवेन्यू में भी 10.3 फीसदी का उछाल देखने को मिला यह मार्च 2021 के 70,127 करोड़ के मुकाबले मार्च 2022 में 77,356 करोड़ रुपय रहा।


Share

Related posts

साल 2021 में सेकेंड हैंड वाहनों की डिमांड बढ़ी: ड्रूम

Prem Chand

सीबीआई केस में केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ी

samacharprahari

प्रबीर पुरकायस्थ की गिरफ़्तारी को सुप्रीम कोर्ट ने बताया अवैध, रिहा करने का दिया आदेश

samacharprahari

यूपी में सरकारी नौकरी का सपना नहीं होगा पूरा, 5 साल कॉन्ट्रैक्ट पर रखने की तैयारी

samacharprahari

बालासाहेब ठाकरे के समाधि स्थल पर झड़प मामले में अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज

samacharprahari

शिवसेना-बीजेपी के रिश्तों की चौड़ी हुई दरार

samacharprahari