ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्य

जल और खनिज के बाद अब लिथियम पर है BJP की नजर : महबूबा

Share

-पीडीपी की अध्यक्ष मुफ्ती ने लगाया बड़ा आरोप

डिजिटल न्यूज डेस्क, जम्मू। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर अपने ‘करीबी पूंजीपतियों’ को फायदा पहुंचाने के लिए जम्मू-कश्मीर के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करने का आरोप लगाया है। वह मीडिया में आई उन खबरों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रही थीं, जिनमें दावा किया गया है कि जम्मू क्षेत्र में पाए गए लिथियम के भंडार की जल्द ही नीलामी की जाएगी, लेकिन इन संसाधनों से उत्पन्न धन में उचित हिस्सेदारी से राज्य को वंचित किया जाएगा।

जवाबदेही तय की जानी चाहिए
पीडीपी अध्यक्ष ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर के जल संसाधनों और खनिजों को अपने कब्जे में लेने के बाद, केंद्र की बीजेपी सरकार ने जम्मू के लिथियम भंडार पर अपनी नजरें गड़ा दी हैं। राज्य द्वारा उत्पादित बिजली दूसरों को (मुफ्त में भी) आपूर्ति की जाती है, जबकि हम खुद अंधेरे में रहते हैं। अब अपने करीबियों को फायदा पहुंचाने के लिए यहां के लिथियम भंडारों का दोहन किया जाएगा। इसे बीजेपी के करीबी पूंजीपतियों को उपहार में दिया जाएगा। इससे जम्मू-कश्मीर को क्या मिलगा इसकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए।’

ग्लोबल डिमांड को पूरा करने की क्षमता
मुफ्ती ने कहा, ‘लिथियम, आधुनिक बैटरियों में इस्तेमाल होने वाला एक महत्वपूर्ण घटक है। जैसे-जैसे दुनिया तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों, नवीकरणीय ऊर्जा भंडारण और पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अपना रही है, लिथियम की डिमांड भी तेजी से बढ़ी है। जम्मू-कश्मीर में लिथियम का पर्याप्त भंडार है, जो इस बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है। ’

मुफ्ती ने आशंका व्यक्त की है कि जम्मू में लिथियम भंडार का दोहन किया जाएगा और केंद्री की सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़े पूंजीपतियों को इसकी पेशकश की जाएगी, जिससे संभावित रूप से जम्मू-कश्मीर के लोगों को

 


Share

Related posts

‘हिमालय के योगी के कहने पर फैसले लेती थीं NSE की पूर्व एमडी’

Amit Kumar

सरकारी बाबू ने नौ साल की नौकरी में बनाई 15 करोड़ की संपत्ति!

samacharprahari

युवा उद्यमियों के लिए अवसरों की सुनामी है

samacharprahari

डिजिटल इंडिया की ‘फ्री’ लत और 2000 का फंदा: पहले आदत डाली, अब रसोई के बजट पर वसूली की तैयारी

samacharprahari

EVM से BJP को मिल रहे एक्स्ट्रा वोट- सुप्रीम कोर्ट ने EC से आरोपों की जांच करने को कहा

Prem Chand

लॉकडाउन के एक साल में बीएसई सूचकांक 66 पर्सेंट बढ़ा

Prem Chand