Samachar Prahari
Other

अतीक के बेटों पर रंगदारी और अपहरण में चार्जशीट दाखिल

Share

प्रयागराज, 27 सितंबर : उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों की पत्नी शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है। वहीं, अपहरण और रंगदारी के मामले में अतीक के बड़े बेटे उमर और दूसरा बेटा अली के अलावा चार और लोगों पर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। अतीक के करीबी रहे मोहम्मद मुस्लिम की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया था कि उसने अपनी पैतृक जमीन नहीं दी तो उसको अगवा कर लिया गया था। उसको चकिया ऑफिस में लाकर पीटा गया। अगवा करने वालों में अतीक के बेटे उमर, अली के अलावा असाद कालिया, अजय, एहतेशाम और नुसरत शामिल थे। पिटाई के साथ धमकी दी गई कि अगर जमीन नहीं मिली तो जान से मार दिए जाओगे। उक्त मामले में पुलिस ने जांच शुरू की थी। अब पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है।


Share

Related posts

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में महंत के खिलाफ मामला दर्ज

Prem Chand

‘कफन’ को यहाँ से पढ़ें…प्रेमचंद जयंती पर विशेष

Prem Chand

शिवसेना के 53 विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी

samacharprahari

Leave a Comment