Samachar Prahari
Otherऑटोराज्य

यूपी में रोडवेज बसों का सफर मंहगा हुआ

Share

साधारण और एसी बसों के किराये में 1 से 7 रुपये तक की बढ़ोतरी

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के यात्रियों को अब रोडवेज बसों से सफर करने के लिए अब अपनी जेब ढीली करनी होगी। टोल दरों में बढ़ोतरी का खमियाजा रोडवेज बसों के यात्रियों को भुगतना पड़ेगा। परिवहन निगम की बसों में एक रुपये से लेकर सात रुपये तक किराया बढ़ गया है।

निगम ने साधारण बसों में 100 किमी तक सफर करने वाले यात्रियों से एक से लेकर डेढ़ रुपये और एसी बसों में सात रुपये तक किराया बढ़ा दिया है। इससे निगम प्रशासन पर टोल का बोझ हल्का हो जाएगा।

रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि टोल में बढ़ी दरों की समीक्षा के बाद परिवहन निगम ने बसों के किराये में बढ़ोतरी करने का निर्णय किया है। बढ़ा किराया तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अभी यह किराया मैनुअल टिकट रूप से लिया जा रहा है। जल्द ही ईटीएम मशीनों में फीडिंग कर दी जाएगी। इसके बाद यात्रियों को मशीन से मिलने वाले टिकट के लिए बढ़ा किराया देना होगा।


Share

Related posts

विधायक निवास के निर्माण में 300 करोड़ का घोटाला!

samacharprahari

डकैती में पांच लोगों का शामिल होना जरूरी, तभी मिलेगी सजा: हाईकोर्ट

samacharprahari

     ‘फिजूलखर्ची’ का आरोप लगाने वाले खुद ही ब्रांडिंग के मद में डूबे, प्रचार पर रोज़ाना 2.32 करोड़ और विदेश उड़ानों पर 550 करोड़ स्वाहा

samacharprahari

Leave a Comment