ताज़ा खबर
Other

महाराष्ट्र के ठाणे में धारदार हथियार लेकर घूम रहे महिला समेत 5 गिरफ्तार

Share

ठाणे, 7 मई 2022 । महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दहिसर मोरी और ठाकुरपाड़ा गांव के निवासियों को तलवार और कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियारों से आतंकित करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी.

शील दाईघर पुलिस थाना के एक अधिकारी ने कहा, शुक्रवार को रात 12.15 बजे से तड़के 3.45 बजे के बीच आरोपी हाथों में तलवारें, कुल्हाड़ी और धारदार हथियार लेकर इन इलाकों में घूमे और स्थानीय निवासियों को आतंकित किया. उन्होंने कई घरों के दरवाजे पीटे और बिना किसी वैध कारण के निवासियों को धमकाया, जिसके कारण लोगों में दहशत फैल गई. उन्होंने बताया कि अंत में कुछ निवासियों ने साहस जुटाया और आरोपियों को धर दबोचा। उन्होंने पांचों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया, जिन्होंने बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.


Share

Related posts

इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधारों के लिए गति शक्ति मास्टर योजना हैः पटनायक

samacharprahari

No INDIA, No NDA… लोकसभा चुनाव अकेला लड़ेगा हाथी

samacharprahari

टिकट चेकिंग स्टाफ ने 5 नकली टिकट चेकर्स पकड़े

samacharprahari

मेट्रो 7 और 2ए पर चलेंगी मेट्रो, ट्रायल रन होगा शुरू

Prem Chand

गेमिंग ऐप के संचालकों पर छापे

Prem Chand

हनुमानगढ़ी मंदिर में साधु की गला दबाकर हत्‍या

Prem Chand