ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

मतदान से पहले ओडिशा की राजनीति में ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ 

Share

  • राज्यसभा चुनाव: बेंगलुरु में कांग्रेस विधायकों को 5-5 करोड़ की रिश्वत की पेशकश

  • सांसद उलाका का सनसनीखेज दावा

✍️ डिजिटल न्यूज डेस्क, बेंगलुरु/भुवनेश्वर | ओडिशा में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। कोरापुट से कांग्रेस सांसद सप्तगिरी शंकर उलाका ने रविवार को एक विस्फोटक दावा करते हुए आरोप लगाया कि बेंगलुरु के एक होटल में ठहरे कांग्रेस विधायकों को पाला बदलने के लिए 5-5 करोड़ रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की गई है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी रविवार को दावा किया कि यहां स्थित एक रिसॉर्ट में ठहरे ओडिशा कांग्रेस के विधायकों को रिश्वत की पेशकश करने के मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी से भाजपा के ‘ऑपरेशन लोटस’ का भंडाफोड़ हो गया है।

होटल में घुसपैठ और गिरफ्तारी

सांसद उलाका ने एक वीडियो संदेश के जरिए बताया कि बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने दावा किया कि ओडिशा के राउरकेला से आए चार व्यक्ति बीरेंद्र प्रसाद, सुरेश, अजीत साहू और सिमांचल महाकुड उसी होटल में ठहरे थे, जहां कांग्रेस विधायक रुके हुए हैं। उलाका के अनुसार, “इन लोगों के पास से ब्लैंक चेक बरामद हुए हैं और पूछताछ में इन्होंने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय का नाम लिया है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस साजिश के तार ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े हो सकते हैं।

भाजपा का पलटवार

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। भाजपा प्रवक्ता अनिल बिस्वाल ने कहा कि कांग्रेस अपनी संभावित हार को देखते हुए हताशा में निराधार दावे कर रही है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस को ‘क्रॉस-वोटिंग’ का डर सता रहा है, इसलिए वे इस तरह की मनगढ़ंत कहानियां सुना रहे हैं।”

कांग्रेस खेमे में हलचल

वर्तमान में कांग्रेस के 14 विधायकों में से 8 को सुरक्षा के लिहाज से बेंगलुरु भेजा गया है। इस बीच, पार्टी ने मोहना विधायक दशरथी गोमांगो को ‘रहस्यमय’ रूप से गायब होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 16 मार्च को होने वाले मतदान से पहले ओडिशा की राजनीति में ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ के इन आरोपों ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है।


Share

Related posts

टाटा ने नकारी मिस्त्री की पेशकश

samacharprahari

लॉकडाउनः भारत में जून से 18000 टन कोरोना कचरा पैदा हुआ

Girish Chandra

चीन में 20 साल पीछे गई मकानों की कीमत, भारत के टॉप-7 शहरों पर क्या होगा असर?

samacharprahari

मेडिकल कॉलेज में बेटी के दाखिले के लिए डॉक्टर से 41 लाख की ठगी

Amit Kumar

फिलिस्तीन के दूतावास में भारतीय राजदूत की मौत 

Prem Chand

वैश्विक तनाव के बीच नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का शंखनाद, 11 देशों के मंच पर व्यापार, तकनीक और खाद्य सुरक्षा पर भारत का दांव

samacharprahari