ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

बदायूं में जीएम और एजीएम की हत्या की सीबीआई जांच की मांग

Share

डबल मर्डर मामले को लेकर सपा सांसद आदित्य यादव ने उठाए सवाल

✍️ डिजिटल न्यूज डेस्क, बदायूं | उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के प्लांट में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने इस घटना को लेकर प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआई (CBI) या सीबीसीआईडी (CB-CID) से जांच कराने की मांग की है। सांसद का कहना है कि इस निष्पक्ष जांच से ही स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपी को किस जनप्रतिनिधि का संरक्षण प्राप्त था।

सांसद आदित्य यादव ने प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि मृतक जीएम सुधीर कुमार गुप्ता और एजीएम हर्षित मिश्रा ने अपनी जान को खतरा बताते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी प्रभावशाली जनप्रतिनिधि के दबाव में आकर अधिकारियों को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई, जिसका परिणाम इस दुखद हत्या के रूप में सामने आया। यादव ने पुलिस द्वारा बरामद किए गए हथियारों पर भी संदेह जताया और कहा कि जिस तरह से हत्या को अंजाम दिया गया, उसमें स्वचालित हथियारों का प्रयोग होने की प्रबल आशंका है।

आरोपी अजय प्रताप की गिरफ्तारी और आत्मसमर्पण की प्रक्रिया को संदिग्ध बताते हुए सांसद ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अब तक कॉल डिटेल्स की जांच नहीं की है, जिससे आरोपी और सत्ताधारी नेताओं के संबंधों का खुलासा हो सकता था। आदित्य यादव के अनुसार, इस घटना से विदेशी निवेशकों में असुरक्षा की भावना पैदा होगी। इसके साथ ही उन्होंने दरोगा भर्ती परीक्षा में ब्राह्मण समाज से जुड़े विवादित प्रश्न को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन पहले ही किया जा चुका है।


Share

Related posts

सरकारी बाल संरक्षण गृह में दो प्रेग्‍नेंट

samacharprahari

चुनाव आयोग ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों को किया नोटिस जारी

Prem Chand

चीन की सेना में बड़ा बदलाव, बनाई स्पेशल सैन्य यूनिट

Prem Chand

Aadhaar Card Birth Proof Update: यूपी सरकार का अजीब फैसला, जन्मतिथि के सबूत के रूप में अब आधार नहीं चलेगा

Prem Chand

सीडीएस ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष में भारतीय लड़ाकू विमान के नुकसान की पुष्टि की

samacharprahari

श्रीलंका में हालात बेकाबू, सड़कों पर उतरी सेना

samacharprahari