Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनिया

श्रीलंका में हालात बेकाबू, सड़कों पर उतरी सेना

Share

संयुक्त राष्ट्र ने शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक परिवर्तन को कहा
कोलंबो। आर्थिक व राजनीतिक संकट झेल रहे श्रीलंका में प्रदर्शनकारी जनता शांत होने का नाम नहीं ले रही। सरकार ने वहां कर्फ्यू लगा दिया है। हालात पर नियंत्रण के लिए सेना भी सड़कों पर उतार दी गई है।

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र संघ ने श्रीलंका में शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक परिवर्तन की अपील की है। श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री कार्यालयों पर कब्जा कर लिया है।

राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के विदेश भाग जाने और वायदे के अनुरूप इस्तीफा न देने से आंदोलनकारी नाराज हैं। राजपक्षे के मालदीव से सिंगापुर जाने की खबर है।

श्रीलंका में मचे इस घमासान के बीच संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संघर्ष के मूल कारणों और प्रदर्शनकारियों की शिकायतों के समाधान को महत्वपूर्ण करार दिया है।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक परिवर्तन के लिए समझौते की भावना को अपनाने का आग्रह किया है।


Share

Related posts

दिल्ली हवाई अड्डे से 2.95 करोड़ रुपये का सोना जब्त

Prem Chand

घट रही है डेयर टू ड्रीम योजना में यंग इनोवेटर्स भागीदारी

samacharprahari

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में ग्रेनेड हमला, छह आम नागरिक घायल

samacharprahari

Leave a Comment