ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमराज्य

आगरा में करोड़ों की संपत्ति का मालिक है सस्पेंडेड लेखपाल

Share



– 10 लाख की रिश्‍वत मामले में हुआ है सस्‍पेंड

डिजिटल न्यूज डेस्क, आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में 10 लाख की रिश्वत लेने का आरोपी लेखपाल निलंबित किया जा चुका है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने आरोपी लेखपाल की संपत्ति की जांच करवाने के आदेश दिए हैं। लेखपाल की संपत्ति के बारे में जब लोगों को पता चला तो हैरत में पड़ गए। उसके पास करोड़ों की संपत्ति है।

जांच में सामने आया कि आरोपी लेखपाल के पास 3 पेट्रोल पंप, 3 डिग्री कॉलेज, मैरिज होम और कई फ्लैट हैं। शहर और गांव में कई बीघा जमीन भी है। कौरई टोल के पास उसने एक विधायक के साथ पार्टनरशिप में 24 बीघा कृषि भूमि खरीदी है।
जांच में सामने आया कि आगरा की सभी तहसीलों में धारा 80, एनओसी, हैसियत और स्टांपिंग में उसकी ठेकेदारी चलती है। राजनैतिक रसूख होने के चलते उसके खिलाफ शिकायतों पर भी कार्रवाई नहीं होती। यही वजह है कि लेखपाल के खिलाफ रिश्वतखोरी का केस दर्ज कराने वाला गवाह भी चंद घंटों में अपने बयानों से मुकर गया था।

बताया जा रहा है कि करीब 25 साल से लेखपाल के पद पर काबिज है। प्रमोशन होने पर भी उसने नहीं लिया। वह 20 साल तक लेखपाल संघ का अध्यक्ष भी रहा। दो वर्ष पहले जब उसने अपने बेटे की शादी की तो करीब 2 करोड़ रुपये खर्च किए। 20 दिसंबर की रात बमरौली कटारा के एक व्यक्ति से खतौनी में नाम संशोधन करने के एवज में 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।




Share

Related posts

उत्तर प्रदेश की होगी वैश्विक ब्रांडिंग!

samacharprahari

हावड़ा में ‘ऑपरेशन लोटस’ हुआ बेनकाब

samacharprahari

अवैध फोन टैपिंग मामले में चित्रा रामकृष्ण गिरफ्तार

samacharprahari

मुंबई एयरपोर्ट पर 1.63 करोड़ रुपये का गोल्ड जब्त

Vinay

सी-विजिल ऐप पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले दर्ज

Prem Chand

शिवसेना यूबीटी विधायक दल के नेता चुने गए आदित्य ठाकरे

Prem Chand