ताज़ा खबर
Top 10ताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

पति-पत्नी की लड़ाई में उड़ता विमान भी धरती पर उतारा गया

Share

 

हाइलाइट्सः

  • पत्नी ने की थी पति के खिलाफ पायलट से शिकायत
  • पत्नी ने पायलट से कहा- मेरी मदद करिए, पति धमका रहा है
  • पति के हंगामे से बिगड़ गया था माहौल, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई लैंडिंग

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। हवाई जहाज में पति-पत्नी की लड़ाई में जहाज को ही नीचे उतारना पड़ा। दंपती की इस लड़ाई के बाद दिल्ली में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना बुधवार की है, जब म्यूनिख से बैंकॉक के बीच उड़ान भर रहे लुफ्थांसा की एक फ्लाइट में पति-पत्नी का ऐसा झगड़ा हुआ कि विमान के क्रू मेंबर्स भी चकरा गए, उन्हें समझ ही नहीं आया कि क्या करें। उन लोगों ने झगड़े को सुलझाने की हर कोशिश की, लेकिन पति-पत्नी पर इनकी अपील का कोई असर नहीं हो रहा था। इसके बाद आनन-फानन में विमान की इमरजैंसी लैंडिंग कराई गई।

एक अधिकारी ने बताया कि पत्नी ने पहले अपने पति के बर्ताव के बारे में पायलट से शिकायत की और कहा कि वह उसे धमका रहा है। महिला ने बीच बचाव का अनुरोध किया। सूत्रों के अनुसार 53 वर्षीय जर्मन यात्री अपनी पत्नी पर चिल्ला रहा था, उसने खाना भी फेंक दिया और लाइटर से एक कंबल को जलाने की कोशिश की। उसने विमान कर्मियों के निर्देशों का पालन नहीं किया।

बुधवार को एक जर्मन व्यक्ति और उसकी थाई पत्नी के बीच की तीखी बहस के बाद लुफ्थांसा विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पति को दिल्ली में उतार दिया गया, जबकि उसकी पत्नी लुफ्थांसा की उसी फ्लाइट से बैंकॉक के लिए रवाना हो गई। हालांकि इस उपद्रवी यात्री के खिलाफ कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की गई। उसने सुरक्षा एजेंसियों से माफी मांग ली। कुछ घंटों बाद उसने भारतीय एयरलाइन से बैंकॉक के लिए उड़ान भरी।

आखिरकार पायलट ने विमान का रूट बदलते हुए इसे दिल्ली में उतारा और बाद में CISF के जवानों ने इसे जबरन नीचे उतार दिया। उसे तत्काल प्रभाव से लुफ्थांसा समूह की सभी उड़ानों से प्रतिबंधित कर दिया है। हंगामा करने वाले यात्री की पहचान आइजनरेइच ओसवाल्ड के तौर पर हुई।

यह पहली बार नहीं है कि वैवाहिक कलह के कारण किसी अंतरराष्ट्रीय उड़ान को भारत की ओर मोड़ना पड़ा हो। नवंबर 2017 में, कतर एयरवेज की दोहा-बाली नॉनस्टॉप उड़ान को चेन्नई में उतरना पड़ा। एक महिला यात्री ने अपने सोते हुए पति के फोन को उसके अंगूठे के निशान का उपयोग करके अनलॉक किया और फोन को चेक करने लगी थी। उसी दौरान दंपती में भयंकर लड़ाई छिड़ गई, जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

Share

Related posts

रायबरेली: कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य के बेटे को मारी गोली, ट्रामा सेंटर में भर्ती

samacharprahari

अपहरण के बाद युवती से सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

Prem Chand

24 घंटे में 45720 नए पॉजिटिव केस, 1129 लोगों की मौत

samacharprahari

बॉम्बे हाई कोर्ट से वरवर राव को राहत

samacharprahari

Coronavirus: India fights back, 7 more patients cured of Covid-19

Admin

विदेशों में बसने की तैयारी में हैं 8 हजार मिलेनियर्स

samacharprahari