ताज़ा खबर
OtherTop 10खेलताज़ा खबरभारतराज्य

ट्रेलब्लेजर्स ने सुपरनोवाज को 119 रन का टारगेट दिया

Share

मैच में 16 रन देकर 5 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनीं राधा यादव

शारजाह। वुमन्स टी-20 चैलेंज यानी महिलाओं के आइपीएल का फाइनल हरमनप्रीत कौर की सुपरनोवाज और स्मृति मंधाना की ट्रेलब्लेजर्स के बीच शारजाह में खेला गया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए ट्रेलब्लेजर्स ने सुपरनोवाज को 119 रन का टारगेट दिया। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन बनाए। राधा यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट चटकाए। हालांकि सुपरनोवाज की शुरुआत भी ठीक नहीं रही। 70 रन पर ही उसका तीन विकेट गिर गया। गेंदबाज एक्सेलस्टोन ने ओपनर बल्लेबाज अटापट्टु को 6 रन के स्कोर पर पगबाधा आउट कर पहला झटका दिया, जबकि दीप्ति शर्मा ने जेमिमा रॉड्रिग्ज और तानिया भाटिया को शिकार बनाया।

ट्रेल ब्लेजर्स की कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार फिफ्टी लगाई। उन्होंने 49 बॉल पर 68 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 गगनचुंबी छक्के औऱ पांच शानदार चौके लगाए। सुपरनोवाज के लिए राधा यादव ने 5 विकेट चटकाए। इसी के साथ वह टूर्नामेंट में 5 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। शशिकला श्रीवर्धने और पूनम यादव को भी 1-1 विकेट मिला। पारी के अंतिम ओवर में राधा यादव ने एक्लेस्टोन, हरलीन और गोस्वामी के रूप में तीन विकेट चटकाए। पारी की अंतिम गेंद पर चाथम रन आउट हो गईं।

ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत दिलाई
ट्रेल ब्लेजर्स के लिए कप्तान स्मृति मंधाना और डिंड्रा डॉटिन ने अच्छी शुरुआत की। मंधाना ने कुछ अच्छे शॉट लगाए और डॉटिन ने दूसरे छोर से विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने मिलकर पावर-प्ले में स्कोर को 45 रन तक पहुंचाया।

पहले विकेट के लिए 71 रन की पार्टनरशिप
मंधाना और डॉटिन ने पहले विकेट के लिए 71 रन की पार्टनरशिप की। खतरनाक होती इस पार्टनरशिप को पूनम यादव ने तोड़ा। उन्होंने डिंड्रा डॉटिन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। डॉटिन ने 20 रन बनाए।

ऋचा-दीप्ति सस्ते में आउट
ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा इस मैच में कुछ खास नहीं कर सकी। दीप्ति 9 रन ही बना पाई। वह राधा यादव की बॉल पर चमारी अटापट्‌टू को कैच दे बैठीं। इसके बाद इसी ओवर में ऋचा भी 10 रन बनाकर राधा का दूसरा शिकार बनीं। मंधाना ने एक अच्छी शुरुआत दी थी, लेकिन स्लॉग ओवरों में ट्रेल ब्लेज़र के खिलाड़ियों ने निराश किया।


Share

Related posts

डीएमआरसी-रिलायंस इन्फ्रा को झटका, मंत्री ने कहा – सत्य की जीत

Prem Chand

राजा भैया ने सपा नेता के खिलाफ मुकदमा वापस लिया

Prem Chand

भाजपा की ‘संकीर्ण राजनीति’ के कारण धीमी हो गई है टीकाकरण की रफ्तार : अखिलेश

samacharprahari

एमजी मोटर ने नया सर्विस सेंटर शुरू किया

Amit Kumar

Agra Gang Rape: स्पा सेंटर बंद हुआ तो होम स्टे में कराने लगे देह व्यापार

samacharprahari

रिकॉर्ड ऊंचाई से टूटा सोना, MCX पर 20 हजार रुपये तक फिसली कीमत

samacharprahari