Samachar Prahari
Other

राजा भैया ने सपा नेता के खिलाफ मुकदमा वापस लिया

Share

प्रतापगढ़, ०४ नवंबर । राष्ट्रीय जनसत्ता दल के अध्यक्ष और कुंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के खिलाफ मुकदमा वापस ले लिया। विधायक राजा भैया के अधिवक्ता हनुमान प्रसाद पाण्डेय और राजकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान इंद्रजीत सरोज ने चुनाव प्रचार के दौरान राजा भैया के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्होंने सांसद-विधायक (एमपी-एमएलए) अदालत में सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। उन्होंने बताया कि सोमवार को राजा भैया ने एमपी-एमएलए अदालत में इंद्रजीत सरोज के खिलाफ मुकदमा वापस ले लिया और अब वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।


Share

Related posts

जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी मामले में आरोपी अरेस्ट

Vinay

सिटी बैंक समेटेगा भारत से कारोबार, 4 हजार नौकरियों पर खतरा

samacharprahari

जब शोले के हीमैन ने कहा- तू मेरा दोस्त है, लानत है ऐसी दोस्ती पर…

samacharprahari

Leave a Comment