ताज़ा खबर
Other

केतकी को पुलिस कस्टडी में भेजा गया

Share

विवादित पोस्ट मामले में केतकी चिताले 1 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजी गईं

मुंबई, 18 मई 2022 । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के संबंध में सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी साझा करने की आरोपी मराठी अभिनेत्री केतकी चिताले को स्थानीय अदालत ने 1 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि गोरेगांव पुलिसने भी केतकी को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है।

फिल्म व टीवी अभिनेत्री चिताले (29) को फेसबुक पर कथित रूप से कुछ सामग्री साझा करने के आरोप में ठाणे पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था. इस मामले में केतकी के ख़िलाफ़ मानहानि लोगों में विद्वेष फैलाने समेत कई आरोपों के तहत मामले दर्ज़ किए गए हैं. कुछ एनसीपी नेताओं ने सोशल मीडिया पर पवार के ख़िलाफ़ अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर आरोप लगाया है.

केतकी चिताले के अलावा महाराष्ट्र के नासिक जिले में छात्र निखिल भामरे को ट्विटर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.


Share

Related posts

‘आर्थिक तबाही’ के लिए वित्त मंत्री इस्तीफा दें या प्रधानमंत्री उन्हें बर्खास्त करें: कांग्रेस

samacharprahari

मुख्यमंत्री के हाथ में विकास की नहीं बल्कि ‘विनाश’ की रेखा : अखिलेश यादव

Prem Chand

हिन्दुस्तान चैंबर का ब्लड डोनेशन कैम्प

samacharprahari

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में PFI पर ED का बड़ा एक्शन, जब्त की 57 करोड़ की संपत्ति

Prem Chand

एचएससी एक्जाम में लड़कियों ने बाजी मारी

samacharprahari

असहमति को दबाने के लिए आतंकवाद निरोधी कानून का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए: न्यायमूर्ति चंद्रचूड़

samacharprahari