ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

बीएसएफ के हथियारों को बाहर बेचते थे, अब गिरफ्तार

Share

महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, बिहार और मध्यप्रदेश में झारखंड एटीएस के छापे
हेड कॉन्स्टेबल समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। झारखंड पुलिस के एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने बीएसएफ के जवानों की मदद से आपराधिक तत्वों को हथियारों की सप्लाई करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में हेड कॉन्स्टेबल समेत पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। एटीएस ने 9 हजार कारतूस बरामद किए हैं। अब तक नौ लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पिछले सप्ताह बिहार में भी छापा मारकर एक आरोपी को अरेस्ट किया गया था।

पांच राज्यों में छापा

बता दें कि झारखंड एटीएस ने पांच राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी करते हुए पांच हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें पंजाब के फिरोजपुर की बीएसएप -116 बटालियन का एक हेड कॉन्स्टेबल कार्तिक बेहरा भी शामिल है।

इसके अलावा बिहार के सारण से बीएसएफ-114 बटालियन से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाला अरुण कुमार सिंह, मध्य प्रदेश से कुमार गुरलाल ओचवारे, शिवलाल धवन सिंह चौहान और हिरला गुमान सिंह ओचवारे को अरेस्ट किया गया है। अरुण इस गिरोह का मास्टरमाइंड है।

बॉर्डर पर है सेटअप

झारखंड एटीएस के एसपी प्रशांत आनंद और आईजी (अभियान) ए.वी. होमकर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले की जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 9 हजार राउंड से ज्यादा कारतूस, 14 हाई टेक पिस्टल, 21 मैगजीन सहित कई सामग्री बरामद की गई है। इनके नेक्सस का मुख्य केंद्र मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र का बॉर्डर है। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले और मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में इस गिरोह का पूरा सेटअप है। यहां हथियार बनाने की फैक्ट्री भी लगा रखी थी। आरोपी यहां हथियार तैयार कर अपने नेटवर्क के माध्यम से अलग-अलग जगहों पर सप्लाई कर रहे थे।


Share

Related posts

10 करोड़ का लोन ऑफर्स और डुबा दिए 65 लाख

samacharprahari

रेस्तरां संचालक पर फायरिंग

samacharprahari

राखी, रानी और राजनीति

samacharprahari

हल्दीराम कंपनी से 40 लाख की ठगी

Prem Chand

बिष्ट सरकार ने जारी किए अपराध के 9 वर्षों के आंकड़े, जबरदस्त सुधार का दावा

samacharprahari

गुदगुदाने आ रही है अमेजन की ‘हेलो चार्ली’

samacharprahari