ताज़ा खबर
Other

2025-26 तक पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने का लक्ष्य

Share

नई दिल्ली, 18 मई 2022 । केंद्रीय कैबिनेट ने पेट्रोल में एथेनॉल के 20 फीसदी मिलावट के लक्ष्य को पूर्व निर्धारित डेडलाइन से 5 साल पहले यानी 2025-26 तक पूरा करने को हरी झंडी दिखा दी है. पहले इसके लिए 2030 का लक्ष्य रखा गया था. फिलहाल पेट्रोल में करीब 10 फीसदी एथेनॉल मिलाया जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में जैव-ईंधन (बायोफ्यूल) पर नेशनल पॉलिसी में संशोधन को मंजूरी दी गई. इसके तहत एथेनॉल का प्रोडक्शन बढ़ेगा. साथ ही, प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए कई और फसलों के इस्तेमाल की भी मंजूरी दी गई है.

आपको बता दें कि पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मिनिस्ट्री ने 2009 में नेशनल बायोफ्यूल पॉलिसी लागू किया था. बाद में इस मिनिस्ट्री ने 4 जून 2018 को उसके स्थान पर बायोफ्यूल पर नेशनल पॉलिसी-2018 को नोटिफाई किया था. मोदी सरकार ने अगले 2 वर्षों में पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने (ब्लेंडिंग) का लक्ष्य रखा है. इससे महंगे तेल इम्पोर्ट मामले में बहुत हद तक राहत मिलेगी.


Share

Related posts

5000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में शामिल आरोपी गिरफ्तार

Prem Chand

तेलंगाना में CBI जांच पर रोक, नहीं कर पाएगी जांच

Girish Chandra

Loksabha Election: सरकारी वसूली, मंहगाई, खराब सड़कें और मुंबई की जर्जर हालत पर कांग्रेस का पोस्टर वॉर

Prem Chand

पारदर्शी सरकार में शिकायतों के निबटारे में विलंब

Girish Chandra

घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए आरे मिल्क के सीईओ

Prem Chand

परमबीर सिंह के विदेश भागने की आशंका

Amit Kumar