ताज़ा खबर
Other

5000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में शामिल आरोपी गिरफ्तार

Share

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। लगभग पांच हजार करोड़ रुपये के साइबर ठगी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक और आरोपी की गिरफ्तारी की है। आरोपी नेपाल भाग गया था, लेकिन पिछले सप्ताह उसके भारत आने की खुफिया जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर जाल बिछाया गया।
ईडी के मुताबिक, ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों के साथ धोखाधड़ी करने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ने पुनीत कुमार उर्फ पुनीत माहेश्वरी को दिल्ली दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अरेस्ट किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने पिछले महीने मामले में एक अन्य आरोपी आशीष कक्कड़ को गुरुग्राम के एक होटल से गिरफ्तार किया था।
ईडी अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने घोटालों को अंजाम देने के लिए संयुक्त अरब अमीरात में स्थित सर्वर का उपयोग किया और विभिन्न स्कीम्स के जरिए लोगों के साथ ठगी की। साल 2020-2024 के बीच ऑनलाइन गेमिंग योजनाओं के जरिए उसने 4978 करोड़ रुपये कमाए।

 


Share

Related posts

पुणे में शिवसेना नेता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

Prem Chand

आजमगढ़: अगवा युवती टैक्सी स्टैंड पर मिली, आरोपी फरार

Prem Chand

डोंबिवली एमआईडीसी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत, 60 घायल

Prem Chand

बिहार के आईपीएस संभालेंगे यूपी के डीजीपी की कमान

samacharprahari

US House of Representatives passes Trump-backed coronavirus relief package

Admin

फर्जी वीजा, पासपोर्ट के साथ पकड़े गए ईरानी नागरिक, कोर्ट ने दी दो साल की कैद की सजा

samacharprahari