ताज़ा खबर
Otherक्राइमराज्य

फर्जी वीजा, पासपोर्ट के साथ पकड़े गए ईरानी नागरिक, कोर्ट ने दी दो साल की कैद की सजा

Share

विदेशी नागरिक 13 जनवरी 2022 को गिरफ्तार किया गया था

डिजिटल न्यूज डेस्क, महाराजगंज। उत्तर प्रदेश (यूपी) के महाराजगंज जिले की एक अदालत ने फर्जी वीजा और पासपोर्ट के आधार पर नेपाल जाने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किए गए ईरानी नागरिक को दोषी करार देते हुए उसे दो साल की कैद की सजा सुनाई है। उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

अपर सत्र न्यायाधीश पवन कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने आरोपी ईरानी नागरिक 38 वर्षीय हुसैन हमीदिया को दोषी करार देते हुए दो वर्ष की सजा सुनाई और 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने कहा कि अगर दोषी जुर्माना नहीं भरता है, तो उसे एक महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि भारत से नेपाल जा रहे ईरानी नागरिक को भारत-नेपाल सीमा के सोनौली इलाके में आव्रजन विभाग ने 13 जनवरी 2022 को गिरफ्तार किया था। जांच के बाद उसका वीजा और पासपोर्ट दस्तावेज फर्जी पाया गया था।

विदेशी नागरिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी) और 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 471 (दस्तावेजों में हेराफेरी) और विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र दाखिल किया।


Share

Related posts

कैग रिपोर्ट में बेपर्दा हुआ ‘सुशासन’!

samacharprahari

नौकरी बदलते ही होगी ग्रैच्युटी ट्रांसफर

Prem Chand

अनजाने में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, फ्लाइट हुई लेट

Prem Chand

IIT-खड़गपुर में छात्र ने की आत्महत्या

Prem Chand

मोगादिशु हवाई अड्डे के बाहर भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत

Prem Chand

बाबा सिद्दीकी की पत्नी ने ‘सही तथ्य रिकॉर्ड में लाने’ के लिए हस्तक्षेप याचिका दायर की

Prem Chand