ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

Loksabha Election: सरकारी वसूली, मंहगाई, खराब सड़कें और मुंबई की जर्जर हालत पर कांग्रेस का पोस्टर वॉर

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। मायानगरी मुंबई समेत देश भर में विकास की राजनीति करने वाली केंद्र की बीजेपी सरकार और राज्य की ट्रिपल सीटर सरकार पर मुंबई कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अधूरे प्रोजेक्ट, बदहाल सड़कें, टोल टैक्स के नाम पर सरकारी उगाही और दम तोड़ते शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही मंहगाई और भ्रष्टाचार से परेशान आम जनता की आवाज को मुंबई कांग्रेस ने चुनावी मुद्दा बनाया है।

मुंबई कांग्रेस ने इन मुद्दों को लेकर शहर भर में पोस्टर लगाए हैं, जिनमें लिखा है- ‘हा माझा विकास’ मतलब ये मेरा विकास है। इन पोस्टर्स को दहिसर टोल नाके पर देख सकते हैं।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मुंबई समेत पूरे देश में कांग्रेस, बीजेपी के खिलाफ अलग-अलग प्रकार से  कैंपेन कर रही है। कांग्रेस लोगों को यह बताने की कोशिश कर रही है कि कैसे मोदी सरकार जनता पर टैक्स का बोझ बढ़ा रही है। मुंबई कांग्रेस ने गोखले ब्रिज पर विरोध प्रदर्शन भी किया।

 


Share

Related posts

नीति आयोग ने की मुंबई मॉडल की तारीफ

Prem Chand

लव जिहाद करने वाले नहीं सुधरे तो निकलेगी ‘राम नाम सत्य यात्रा’

Girish Chandra

बोनस व प्रलंबित मांग को लेकर रेलकर्मी फिर करेंगे आंदोलन

Prem Chand

‘नोट छापने की मशीन’ नहीं होने चाहिए अस्पतालः सुप्रीम कोर्ट

Prem Chand

दाभोलकर हत्याकांड के आरोपी को जमानत

Prem Chand

बौखलाया चीन, कहा- हमसे मुकाबला नहीं कर सकती US नेवी

samacharprahari