ताज़ा खबर
Other

उज्जैन: आश्रम के आचार्यों पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप

Share

एक आरोपी आचार्य गिरफ्तार, छात्रों से भी पूछताछ

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक आश्रम के दो आचार्यों पर यौन शोषण का आरोप लगा है। गुरुकुल के दो छात्र पुलिस के पास पहुंचे थे, उनकी शिकायत के बाद एक आरोपी आचार्य को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरुकुल के दूसरे छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मामला उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र का है। यहां एक दण्डी सेवा आश्रम है। आश्रम के गुरुकुल में छात्रों को पंडिताई की शिक्षा दी जाती है। 30 अप्रैल की रात इस गुरुकुल के कुछ छात्र स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने दो आचार्यों की शिकायत की। छात्रों ने आरोप लगाया कि आश्रम में आचार्य छात्रों को कमरे में बुलाकर उनका यौन शोषण करते हैं।

‘उज्जैन में बड़नगर रोड पर दण्डी आश्रम है, जो महाकाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। आश्रम के दो बच्चे कल (30 अप्रैल की) रात को थाने पर आए थे। उन्होंने थाना प्रभारी को यौन शोषण की बात बताई थी, जिस पर महाकाल थाना प्रभारी द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। प्रकरण दर्ज किया गया और जिन आचार्यों पर बच्चों ने आरोप लगाए थे, उनमें से एक आचार्य को हिरासत में लिया गया है।आरोपी आचार्य से पूछताछ की जा रही है। आश्रम में जो अन्य बच्चे हैं, उनको विश्वास में लेकर एक टीम बनाकर उनसे भी पूछताछ की जा रही है।’
– उज्जैन के एडिशनल एसपी जयंत राठौर

Share

Related posts

लेबनान से आए ड्रोन ने नेतन्याहू के आवास को बनाया निशाना

Prem Chand

सुशांत राजपूत सुसाइड: पूर्व बिजनेस मैनेजर मोदी को ईडी का समन

samacharprahari

एनआईए ने साकिब नाचन को हिरासत में लिया

samacharprahari

मुख्यमंत्री ने आंखे मूंद रखी हैं, कानून व्यवस्था को भगवान भरोसे छोड़ा: अखिलेश यादव

samacharprahari

पांचवे चरण के चुनाव में घमासान, यूपी में कई दिग्गजों को बचानी होगी साख

samacharprahari

एबीआईएल ग्रुप के चेयरमैन गिरफ्तार

Prem Chand