Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनिया

लेबनान से आए ड्रोन ने नेतन्याहू के आवास को बनाया निशाना

Share

हमले के वक्त घर पर नहीं थे इजरायली पीएम

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। लेबनान से आए एक ड्रोन ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के घर को निशाना बनाया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पुष्टि की कि शनिवार (19 अक्टूबर) सुबह लेबनान से हुए ड्रोन अटैक का टारगेट कैसरिया में प्रधानमंत्री का निजी आवास था।
टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा हमले के समय घर पर नहीं थे और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेबनान से शनिवार सुबह दागे गए दो अन्य ड्रोन को हवाई सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

इजरायली पीएम पर यह हमला ऐसे समय में हुआ, जब तीन दिन पहले ही इजरायली सेना ने हमास लीडर याह्या सिनवार को बुधवार (16 अक्टूबर) को मार गिराया।
इजरायल के मुताबिक सिनवार पिछले साल के 7 अक्टूबर अटैक का मुख्य रणनीतिकार था। सिनवार की मौत के बाद बुधवार देर रात एक बयान में, ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने ‘इजरायली दुश्मन के साथ टकराव का एक नया और उग्र चरण’ शुरू करने का ऐलान किया। इजरायल ने गुरुवार (17 अक्टूबर) को हमास लीडर की मौत की आधिकारिक रूप से घोषणा की।


Share

Related posts

आनंद तेलतुम्बड़े भाकपा (माओवादी) के सक्रिय सदस्य हैं : एनआईए

samacharprahari

यूपी के सीएम बोले- फ्री राशन मिलना ही रामराज्य, हमारा वादा पूरा

Amit Kumar

Mizoram Lengpui Airport: मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा

samacharprahari

Leave a Comment