ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनिया

इसराइली हमले में मारी गई महिला के गर्भ से निकाली गई बच्ची की भी मौत

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, गाजा। इसराइली हवाई हमले के दौरान दक्षिण गाज़ा में मारी गई एक गर्भवती महिला के गर्भ से सिजेरियन ऑपरेशन के जरिये निकाली गई बच्ची की भी मौत हो गई है।

रविवार को इस बच्ची को रफाह के एक अस्पताल में उसकी मृत मां के गर्भ से सिजेरियन सेक्शन के जरिए बाहर निकाला गया था, लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका।

डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की थी। बच्ची के फेफड़ों में हवा पहुंचाने के लिए हाथ से चलने वाले पंप का भी इस्तेमाल किया गया. लेकिन गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

बता दें कि पिछले सप्ताह रफाह में इसराइली हमलों में अब तक 16 बच्चों की मौत हो चुकी है। इन सभी बच्चों की मौत एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स पर किए गए बमबारी में हुई है।


Share

Related posts

पैरोल पर जेल से बाहर आया हत्या का दोषी एक महिला और नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने पर गिरफ्तार

Prem Chand

नोटबंदी पर ‘श्वेत पत्र’  लाए सरकार, सभी दावे धराशायीः कांग्रेस

samacharprahari

इजरायल की जवाबी कार्रवाई में मारे गए 198 फलस्तीनी

Prem Chand

INS सिंधुध्वज ने किया नौसेना को अलविदा

Prem Chand

अंतरिक्ष में इतिहास रचने को तैयार गगनयान

samacharprahari

पिछले सात वर्षों में मुंबई में 3945 इमारतें गिरी, 300 लोगों की मौत और 1146 घायल

Prem Chand