ताज़ा खबर
Otherऑटोटेकभारतराज्य

INS सिंधुध्वज ने किया नौसेना को अलविदा

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। आईएनएस सिंधुध्वज ने 35 साल की सेवा करने के बाद भारतीय नौसेना को अलविदा कह दिया। समुद्र की अथाह लहरों में भारतीय नौसेना के परचम लहराने में इस पनडुब्बी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में शनिवार को आयोजित डीकमीशनिंग समारोह के मुख्य अतिथि वाइस एडमिरल बिस्वजीत दास गुप्ता (फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पूर्वी नौसेना कमान) के साथ ही 26 कमीशनिंग क्रू अधिकारियों एवं 15 पूर्व कमांडिंग ऑफिसर्स की मौजूदगी रही।

टारपीडो फायर सिस्टम, सेटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम व अन्य अत्याधुनिक हथियारों से लैस आईएनएस सिंधुध्वज स्वदेशीकरण की ध्वजवाहक थी। रूस के सहयोग से निर्मित सिंधुघोष श्रेणी की पनडुब्बियों में यह भारतीय नौसेना की आत्मानिभरता में मील का पत्थर थी।


Share

Related posts

गोवा के तीन स्कूलों में मिड-डे-मिल में मिले कीड़े

Prem Chand

मुंबई की सोसायटी में जमीन धंसी, उसमें समा गई एक कार

samacharprahari

यमन के विद्रोहियों ने अमीरात के जहाज पर कब्जा किया

samacharprahari

जेवर में यमुना एक्सप्रेसवे पर सात गाड़ियां आपस में टकराई, मोदीनगर में भिड़े 20 वाहन

samacharprahari

महंगाई का हाहाकार: थोक दर 11.39% के रिकॉर्ड स्तर पर, कच्चे तेल में 57.32% की आग

samacharprahari

किसानों के खिलाफ ‘मौत के आदेश’ पर मोदी सरकार की मुहर, लोकतंत्र शर्मसार: कांग्रेस

samacharprahari