ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबर

यूपी में पकड़े गए 53 फर्जी मतदाता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

दोपहर एक बजे तक 35.7 प्रतिशत वोटिंग हुई

डिजिटल न्यूज डेस्क, बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश (यूपी) के बुलंदशहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पोलिंग बूथ पर वोट डालने आए 53 फर्जी मतदाताओं को पकड़ा गया है। पुलिस ने सभी को फर्जी मतदाता होने के संदेह में गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। यूपी में दोपहर एक बजे तक 35.7 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को हो रहा है। बुलंदशहर के थाना गुलावठी और थाना स्याना इलाके में 53 फर्जी मतदाताओं को संदेह के आधार पर पकड़ा गया है। आरोपी फर्जी आधार कार्ड और फर्जी वोटर आईडी कार्ड लेकर मतदान केंद्र पहुंचे थे। जांच के वक्त इनके दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर तुरंत पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हो रहा है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में शुक्रवार की सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरु हुई। बुलंदशहर सीट पर फर्जी मतदाता पकड़े जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।


Share

Related posts

रक्तदान शिविर में जुटाएंगे 5000 युनिट ब्लड

Prem Chand

इहां फूंकाई में टाइम ना लगी..डायरेक्ट स्वर्ग जइबाः रवि किशन

samacharprahari

सरकार ने कहा-काले धन पर श्वेत पत्र लाने का प्रस्ताव नहीं

Prem Chand

ईडी ने विधायक की 34 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

Prem Chand

20 भारतीयों को ले जा रही शिप पर ड्रोन से हमला

samacharprahari

जातिगत जनगणना: क्या राजनीति से आगे बढ़कर सामाजिक न्याय मिलेगा?

samacharprahari