ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

सत्ता में रहते हैं तो PDA की याद नहीं आती… मायावती का अखिलेश यादव पर सीधा हमला

Share

लखनऊ में बसपा की महारैली
मायावती ने की योगी सरकार की तारीफ, अखिलेश और कांग्रेस पर सीधा हमला

✍🏻 डिजिटल न्यूज डेस्क, लखनऊ | लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल पर बसपा की महारैली में पार्टी सुप्रीमो मायावती ने चौंकाने वाला बयान देते हुए योगी सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने स्मारक की देखरेख के लिए उनकी बात सुनी और टिकटों से होने वाली कमाई का इस्तेमाल रखरखाव में किया। वहीं, उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में स्मारक की कमाई को दबा लिया गया था। उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा, “जब सत्ता में होते हैं तो इन्हें पीडीए की याद नहीं आती। समाजवादी पार्टी का दोहरा चरित्र अब जनता के सामने है।”

उन्होंने अपने संबोधन में कांशीराम के सपनों को साकार करने की बात दोहराई और कहा कि “सत्ता की चाभी बहुजन समाज के पास होनी चाहिए।” समर्थकों से उन्होंने अपील की कि कांशीराम जी के मिशन को आगे ले जाने के लिए एकजुट हों।

मायावती ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि “संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने बाबा साहेब का अपमान किया। न उन्हें भारत रत्न दिया, न लोकसभा जाने दिया।” कांशीराम की मृत्यु पर राष्ट्रीय शोक तक घोषित नहीं किया गया।

 

 


Share

Related posts

डीआरडीओ ने किया पिनाका रॉकेट का सफल परीक्षण

samacharprahari

बेरोजगारी से 9140 और दिवालिया होने पर 16091 लोगों ने की आत्महत्या

Amit Kumar

बीएसएफ ने ड्रोन से गिराए गए हथियारों की खेप बरामद की

Prem Chand

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 31 फीसदी की गिरावट

samacharprahari

दोबारा बीजेपी सरकार आई, तो खतरे में होगा वोट का अधिकार: नाना पटोले

samacharprahari

महाराष्ट्र में बीजेपी की ‘अप्रत्याशित’ जीत, जाल में उलझे पवार-शिंदे

Prem Chand