Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

एटीएस ने सात किलोग्राम यूरेनियम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया

Share

रेडियोधर्मी  की कीमत 21.3 करोड़ रुपये आंकी गई, आरोपी 12 मई तक एटीएस की हिरासत में भेजे गए

मुंबई। महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने सात किलोग्राम प्राकृतिक यूरेनियम जब्त किया है, जिसकी कीमत 21.3 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) द्वारा किए विश्लेषण के हवाले से एटीएस अधिकारी ने बताया कि यह यूरेनियम ‘अत्यंत रेडियोधर्मी है और मानव जीवन के लिए खतरनाक है।’ उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर एटीएस ने ठाणे के रहने वाले 27 वर्षीय जिगर पांड्या को इस साल 14 फरवरी को कुछ बहुमूल्य वस्तु के टुकड़ों के साथ गिरफ्तार किया था। पांड्या इन वस्तुओं को कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से बेचने की कोशिश कर रहा था और संभावित ग्राहक की तलाश में था।
पूछताछ के दौरान एटीएस टीम को जानकारी मिली थी कि यूरेनियम के टुकड़े पूर्वी उपनगर मनखुर्द निवासी 31 वर्षीय अबू ताहिर अफजल हुसैन चौधरी ने उसे दिए थे। एटीएस ने इसके बाद चौधरी को मानखुर्द स्थित कुर्ला कबाड़ एसोसिएशन के परिसर से गिरफ्तार किया और उसके पास से 7.100 किलोग्राम प्राकृतिक यूरेनियम बरामद किया। एटीएस ने बुधवार को परमाणु खनिज खोज एवं अनुसंधान निदेशालय के नागपुर स्थित मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक की शिकायत पर परमाणु ईंधन अधिनियम-1962 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। दोनों आरोपियों को 12 मई तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया है।


Share

Related posts

100 करोड़ की वसूली केस में देशमुख की मुसीबतें बढ़ीं

samacharprahari

60 लाख वोटरों को हटाना लोकतंत्र पर हमला, मालेगांव फैसले पर भी डिंपल ने उठाए सवाल

samacharprahari

हरिदास पट्टी में दबंगई: “सरकार हमारी है, पुलिस जेब में है”

samacharprahari

Leave a Comment