ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनताज़ा खबरराज्य

मुंबई टिकट चेकिंग स्टाफ ने नाबालिग को बचाया

Share

नाबालिग लड़की को उसके माता-पिता के हवाले किया

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। मध्य रेल पर मुंबई मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस के प्लेटफॉर्म पर एक नाबालिग बच्ची को घूमते देखा। संदेह होने पर उस बच्ची को अपने साथ ले गए और पूछताछ के बाद उसके माता-पिता को ढ़ूंढ़कर उनके हवाले कर दिया। नाबालिग लड़की गुजरात से भागकर मुंबई आई थी।             विशेष दस्ते के टिकट चेकिंग स्टाफ ने 8 फरवरी 2022 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर टिकट चेकिंग के दौरान बिना टिकट एक नाबालिग लड़की को पकड़ा था। उसके साथ बातचीत करने के बाद स्टाफ को पता चला कि वह अहमदाबाद में अपने घर से भाग कर मुंबई आई है।

मुख्य टिकट इंस्पेक्टर अतुल दातार ने स्थिति को सावधानीपूर्वक संभाला और उस लड़की के माता-पिता से संपर्क किया। उन्होंने वाणिज्य कंट्रोल को भी सूचित कर दिया। बाद में मुंबई मंडल के मेन लाइन स्पेशल स्क्वाड के मुख्य टिकट निरीक्षक अभय कांबले की उपस्थिति में सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस) के हवाले बच्ची कर दिया।

सूचना मिलने के बाद बच्ची के अभिभावक मुंबई आए और अपनी बच्ची की कस्टडी ली। टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा किया गया यह कार्य बहुत ही सराहनीय है और बच्ची के माता-पिता ने मध्य रेल को धन्यवाद दिया है।


Share

Related posts

जौनपुर में सीएम ने किसान बिल का विरोध करने वालों को घेरा, उपचुनाव के लिए कसी कमर

samacharprahari

जैसलमेर में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तेजस क्रैश, पायलट सुरक्षित

samacharprahari

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश की ताजपोशी

samacharprahari

फर्जी वीजा, पासपोर्ट के साथ पकड़े गए ईरानी नागरिक, कोर्ट ने दी दो साल की कैद की सजा

samacharprahari

स्टेशन मास्टर से झगड़े के बाद गेटमैन ने रोक दी ट्रेन

Prem Chand

मुंबई-पुणे द्रुतगामी राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत

Prem Chand