ताज़ा खबर
Other

संजय राउत ने लाउडस्पीकर विवाद को कहा क्लोज्ड चैप्टर

Share

मुंबई, 7 मई 2022 । लाउडस्पीकर के मुद्दे को एक ‘बंद अध्याय’ करार देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि BJP को इस विषय के बजाय बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के बारे में बात करनी चाहिए, क्योंकि लोग इन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. राउत ने कहा, ‘प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और BJP के शीर्ष नेता महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बात नहीं करते. उनके मुद्दे अलग हैं. वे केवल इस पर बात करते हैं कि पंजाब और महाराष्ट्र की पुलिस क्या कर रही है.’

राउत ने आरोप लगाया, ‘मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को प्रतिबंधित करने की मांग उठाकर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच तनाव भड़काने का प्रयास किया गया, लेकिन लोग समझदार हैं. लाउडस्पीकर के संबंध में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों को लागू किया जा रहा है. लाउडस्पीकर पर एक राष्ट्रीय नीति होनी चाहिए.’ शिवसेना नेता ने कहा कि देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से जूझ रही है लेकिन भाजपा का कोई नेता इस पर बोलने को तैयार नहीं है.


Share

Related posts

अवैध रूप से बना रहे थे बायोडीजल, पांच गिरफ्तार

Prem Chand

अगले पांच वर्षों तक 80 करोड़ जनता को मिलेगा फ्री राशनः प्रधानमंत्री

samacharprahari

रिश्वत मामले में CBFC अधिकारी सहित 3 के खिलाफ केस दर्ज

samacharprahari

महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Prem Chand

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने 15 राज्यों के प्रभारी बदले

samacharprahari

28 मार्च तक ED की हिरासत में भेजे गए सीएम केजरीवाल

Prem Chand