ताज़ा खबर
File Photo
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनऑटोक्राइमताज़ा खबरभारतराज्यलाइफस्टाइलविज्ञापन

रिश्वत मामले में CBFC अधिकारी सहित 3 के खिलाफ केस दर्ज

Share

-सीबीआई ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज किया, रिश्वतखोरी के आरोप में मुंबई में तलाशी अभियान

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक शिकायत पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड मुंबई (सीबीएफसी) के अधिकारियों सहित तीन निजी व्यक्तियों और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि सितंबर 2023 महीने में एक निजी व्यक्ति के जरिए उनसे 7 लाख रुपये की रिश्वत ली गई है। हिंदी में डब की गई फिल्मों के लिए सीबीएफसी से आवश्यक सेंसर प्रमाणपत्र प्राप्त करने का आश्वासन दिया गया था।

आरोपों के अनुसार, साजिश के तहत सीबीएफसी मुंबई के अधिकारियों की ओर से यह रिश्वत मांगी गई थी। बातचीत के बाद उस व्यक्ति ने कथित तौर पर 6,54,000/- रुपये स्वीकार किया। अन्य दो आरोपियों के दो बैंक खातों में भी रिश्वत दी गई। इसके बाद उसे 26 सितंबर को कथित तौर पर हिंदी में डब की गई उक्त फिल्म के लिए सीबीएफसी (मुंबई) द्वारा आवश्यक प्रमाणपत्र जारी किया गया।

इस शिकायत के आधार पर सीबीआई ने मुंबई सहित चार अलग-अलग स्थानों पर आरोपियों और आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों के परिसरों की तलाशी ली। इस दौरान जांच एजेंसियों ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए। मामले की जांच जारी है।


Share

Related posts

महिला सुरक्षा के लिए सीसीटीवी व पुलिस गश्त बढ़ाना जरूरी

Amit Kumar

डोडा सड़क हादसा: ओवरटेक करते हुए खाई में गिरी बस, 36 की मौत, 26 घायल

samacharprahari

जम्मू कश्मीर में सेना का जवान लापता

samacharprahari

ED Action: मनी लॉन्डरिंग केस में वीवो-इंडिया के तीन अधिकारी गिरफ्तार

samacharprahari

गुजरात में पकड़ा गया 1400 करोड़ कीमत का ड्रग्स

Prem Chand

फयूचर, अमेजन के बीच ‘लेटर वॉर’, पहुंचे सेबी के ‘दरबार’

samacharprahari