ताज़ा खबर
Other

महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Share

महाराष्ट्र, 7 अक्टूबर : गडचिरोली जिले में कई मुठभेड़ों, आगजनी और हत्या की घटना में शामिल रही एक महिला नक्सली ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। उसपर कुल 11 लाख रुपये का इनाम घोषित था। छत्तीसगढ़ के बीजापुर की रहने वाली रजनी उर्फ कलावती समैया वेलादी ने बताया कि नक्सल कमांडर उस जैसे कार्यकर्ताओं से गतिविधियों के लिए जबरन वसूली करने को कहते हैं, लेकिन वे उन पैसों का उपयोग अपने लिए करते हैं। वेलादी सुरक्षाबलों के साथ हुई कई मुठभेड़ों का हिस्सा रही है, उनमें 2017 में छत्तीसगढ़ में हुई वह मुठभेड़ भी शामिल है, जिसमें घात लगाकर किये गये हमले में 12 जवानों की मौत हो गयी थी। गडचिरोली पुलिस के समक्ष अबतक 586 सक्रिय माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।


Share

Related posts

पाटीदारों-यहूदियों का डीएनए एक : गगजी सुतरिया

Prem Chand

परमबीर और सचिन की मुलाकात से राजनीतिक तूफान

samacharprahari

ईडी ने संजय राउत की पत्नी व करीबी की प्राॅपर्टी की जब्त

Prem Chand

भारत का हवाई हमला: पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’

samacharprahari

पेट में छिपा कर लाया था 6 करोड़ की हेरोइन

Prem Chand

नशा मुक्ति केंद्र में महिलाओं के साथ दुष्कर्म

Amit Kumar