Samachar Prahari
Other

मामा ने 7 साल की भांजी से रेप कर उतारा मौत के घाट

Share

गाजियाबाद, 7 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जिले में रिश्ते के एक मामा ने 7 साल की भांजी के साथ पहले रेप किया। भेद खुलने के डर से उसकी हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए बच्ची का शव छत पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक, 7 साल की बच्ची 15 दिन पहले अपने नाना के घर रहने आई थी। आरोपी इमरान बच्ची को बहाने से अपने घर ले गया था। उसने बच्ची के साथ रेप किया। आरोपी ने बच्ची को चुप रहने को कहा। बच्ची ने इसकी शिकायत अपने घर पर कहने की बात कही। इस डर से आरोपी ने बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने इमरान से पूछा तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

 


Share

Related posts

अशोक जैन ‘विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय संबंध शांति पुरस्कार’ से सम्मानित

samacharprahari

रिकॉर्ड ऊंचाई पर गोल्ड, चांदी की चमक भी बढ़ी

samacharprahari

कतर में आठ भारतीयों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

samacharprahari

Leave a Comment