Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

हनी-ट्रैप में फंसा जवान, संवेदनशील जानकारी लीक

Share

जासूसी के आरोप में वायुसेना का एयरमैन अरेस्ट
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कथित रूप से संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में भारतीय वायुसेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने कहा कि देवेंद्र शर्मा दिल्ली में भारतीय वायु सेना के साथ एक एयरमैन के रूप में काम कर रहा था। शर्मा को हनीट्रैप में फंसाकर संवेदनशील जानकारी निकालने की कोशिश की जा रही थी। उसे पहले 6 मई को हिरासत में लिया गया था। पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान यह भी पता चला कि देवेंद्र शर्मा की पत्नी के बैंक खाते में कुछ संदिग्ध लेनदेन किए गए थे। फिलहाल पूरे मामले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की भूमिका के बारे में पता लगाया जा रहा है।


Share

Related posts

राहुल गांधी का ‘एटम बम’, चुनाव आयोग पर लगाए ये गंभीर आरोप

samacharprahari

फ्रांस ने 303 भारतीयों से भरे विमान को क्यों किया जब्त?

samacharprahari

स्पीकर रोकते रह गए, लेकिन पास हो गया US प्रेसिडेंट के खिलाफ प्रस्ताव

samacharprahari

Leave a Comment