Samachar Prahari
OtherTop 10टेकताज़ा खबरभारतराज्य

तमिलनाडु में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश!

Share

सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत 14 लोग थे सवार, 5 शव बरामद

कुन्नूर। तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर पर कुल 14 अधिकारी सवार थे। रेस्क्यू ऑपरेशन में तीन अधिकारियों को बचाया गया, जबकि इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है।

हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिडेर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, एल/एनके विवेक कुमार, एल/एनके बी साय तेजा, हवलदार सतपाल सवार थे। बताया गया कि जनरल बिपिन रावत को घायल अवस्था में हॉस्पिटल ले जाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी ऊटी के वेलिंगटन से एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर दिल्ली लौट रहे थे, तभी एयरफोर्स का एमआई17-वी5 हेलीकॉप्टर नीलगिरी के जंगली इलाके में क्रैश कर गया। हादसे के दौरान हेलीकॉप्टर में भीषण आग लग गई।

बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण यह हादसा हुआ है। सेना का हेलीकॉप्टर मौसम खराब होने के कारण क्रैश हुआ या फिर किसी तकनीकी खराबी के कारण से इसकी जानकारी अब तक नहीं हो पाई है।


Share

Related posts

फ्रैंकलिन टेम्प्लटन की छह एमएफ बंद, कोर्ट ने लगाई रोक

samacharprahari

…तो 225 किमी की रफ्तार से दौड़ने लगेंगी रेलगाड़ियां!

samacharprahari

यूपी में रोडवेज बसों का सफर मंहगा हुआ

Amit Kumar

Leave a Comment