ताज़ा खबर
Top 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारत

पीआईएफ जियो प्लेटफॉर्म्स में करेगा 11367 करोड़ का निवेश

Share

मुंबई। मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश का सिलसिला पिछले 58 दिनों से लगातार जारी है। अब तक 11 निवेशों के जरिए जियो प्लेटफॉर्म्स में कुल 24.70 फीसदी इक्विटी के लिए 1,15,693.95 लाख करोड़ का निवेश हो चुका है। गुरुवार को सउदी अरब की पीआईएफ ने 2.32 फीसदी इक्विटी के लिए जियो प्लेटफॉर्म्स में 11,367 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की। सऊदी अरब का वेल्थ फंड पीआईएफ ने भारतीय अर्थव्यवस्था में अपना आज तक का सबसे बड़ा निवेश किया है। यह निवेश पीआईएफ की रणनीति और कंपनियों में निवेश के अनुरूप है जो उनके विजन 2030 के तहत निवेश कर रहा है।
बता दें कि

जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश 22 अप्रैल को फेसबुक से शुरू हुआ था, उसके बाद सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबाडला और सिल्वर लेक ने अतिरिक्त निवेश किया था। उसके बाद अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA), TPG और एल कैटरटन ने भी निवेश की घोषणा की थी।

जियो प्लेटफॉर्म्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की “फ़ुली ओन्ड सब्सिडियरी” है। जियो के प्रमुख डिजिटल एप, डिजिटल इको-सिस्टम और भारत की हाई-स्पीड कनेक्टिविटी प्लेटफ़ॉर्म को एक-साथ लाने का काम हो रहा है। रिलायंस जियो इंफ़ोकॉम लिमिटेड के पास फिलहाल 38 करोड़ 80 लाख ग्राहक हैं।


Share

Related posts

US चुनाव: जीत से एक कदम दूर बाइडेन, ट्रंप बोले- ‘बंद करो गिनती’

samacharprahari

बॉम्बे हाई कोर्ट ने जीएन साईबाबा को माओवादियों से संबंध रखने के मामले में किया बरी

samacharprahari

कंगना पहुंची हाईकोर्ट, कार्यालय के ‘अवैध’ विध्वंस पर बीएमसी से मांगे 2 करोड़

samacharprahari

इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर का नया हथियार: GPS जैमिंग से जहाज-विमान भटक रहे

samacharprahari

रूस बोला- यूक्रेन में ‘सैन्य ऑपरेशन’ पर निष्पक्ष जानकारी दे भारतीय मीडिया

Amit Kumar

अखिलेश यादव बोले- बीजेपी शासन में लोग देश छोड़कर जाने को मजबूर

samacharprahari