ताज़ा खबर
Top 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारत

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 700 अंक उछला

Share

नई दिल्ली। भारतीय घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। गुरुवार को कमजोर शुरुआत के बाद सत्र के दूसरे भाग में कारोबारियों ने जमकर खरीदारी की, जिससे बाजार में रौनक लौटी। प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स औऱ एनएसई पर दिन के उच्च स्तरों पर बंद हुए। बीएसई 30 सूचकांक पर कुल 1120.95 करोड़ का टर्नओवर रहा, जबकि मार्केट कैप बढ़कर 1,35,48,847.54 करोड़ रुपए हो गया।

बीएसई सेंसेक्स 700.13 अंक या 2.09 फीसदी की तेजी के साथ 34,208 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स ने 210.50 अंक या 2.13 फीसदी का उछाल दर्ज कर 10,092 पर कारोबार खत्‍म किया। बीएसई मिडकैप इंडेक्स एक फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स डेढ़ फीसदी तक चढ़ा। गुरुवार के सत्र के दौरान बीएसई की 30 कंपनियों में से 22 कंपनियों के शेयरों तेजी दर्ज की, जबकि आठ कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी 50 इंडेक्स पर 40 शेयर हरे, जबकि दस शेयरों ने लाल निशान के साथ कारोबार किया। बीएसई पर 1,889 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए और 723 शेयरों में नरमी देखने को मिली।


Share

Related posts

डॉ कफील खान को योगी सरकार ने किया बर्खास्त

samacharprahari

एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण गिरफ्तार

samacharprahari

कोलंबिया में सेना का विमान क्रैश, 66 जवानों की मौत

samacharprahari

रिश्वतखोरी के आरोपी को कोर्ट ने हिरासत में भेजा

samacharprahari

फरार आरोपी अरेस्ट, ढाई करोड़ की ड्रग जब्त

samacharprahari

आईएमए घोटालाः 28 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर

Prem Chand