ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेस

एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण गिरफ्तार

Share

हिमालयन योगी के साथ संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप, कोर्ट ने खारिज कर दी थी याचिका

नई दिल्ली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व सीईओ और एमडी चित्रा रामकृष्ण को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। एनएसई की पूर्व सीईओ की गिरफ्तारी के पहले केंद्रीय जांच एजेंसी उनसे कई बार पूछताछ कर चुकी थी।
इससे पहले सीबीआई की विशेष अदालत ने को-लोकेशन मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि जांच एजेंसी कभी भी उनको अरेस्ट कर सकती है। सीबीआई इस मामले में आनंद सुब्रमण्यम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
बता दें कि बाजार नियामक सेबी ने चित्रा रामकृष्ण पर गोपनीय जानकारियां लीक करने का आरोप लगाया था। उन पर एक ‘हिमालयन योगी’ के साथ जानकारी साझा करने के आरोप लगे थे। उस योगी की पहचान उनके पूर्व सहयोगी के तौर पर हुई, जिसे उन्होंने मोटे वेतन पर रखा था। चित्रा रामकृष्ण तीन साल तक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की सीईओ रही थीं।


Share

Related posts

भारतीय नेवी तैयार करेगी पारंपरिक -परमाणु पनडुब्बियों का बेड़ा

Prem Chand

खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई महीने में बढ़कर 6.93 प्रतिशत पहुंची

samacharprahari

नकली पुलिस ने लूटा 2 करोड़ का सोना

Prem Chand

आरटीओ चेकपोस्ट बंद करने की मांग

Prem Chand

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में 100 से अधिक गिरफ्तारियां, एसटीएफ करेगी बड़ा राजफाश?

samacharprahari

भारत की जीडीपी 9.2 फीसदी बढ़ने का अनुमान

samacharprahari