ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

डॉ कफील खान को योगी सरकार ने किया बर्खास्त

Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की आदित्यनाथ सरकार ने आखिरकार गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ कफील खान की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। सरकारी प्रवक्ता ने डॉ. खान की बर्खास्तगी की खबर की पुष्टि की है।

बता दें कि डॉ कफील खान को सात अन्य लोगों के साथ अगस्त 2017 में निलंबित कर दिया गया था, जब बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी के कारण 60 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी।

हालांकि डॉ खान को छोड़कर सात डॉक्टरों को बाद में बहाल कर दिया गया। राज्य सरकार ने कफील खान पर राज्य में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान भड़काऊ भाषण देने के लिए मामला भी दर्ज किया था। कफील खान ने कहा है कि वह औपचारिक टर्मिनेशन ऑर्डर का इंतजार कर रहे हैं। वह न्याय के लिए लड़ना जारी रखेंगे और आदेश को अदालत में चुनौती देंगे।


Share

Related posts

कर्नाटक में 31 किलो सोना-चांदी सहित करोड़ों की संपत्ति जब्त

samacharprahari

आसाराम बापू के आश्रम में कार से मिला लड़की का शव, आश्रम सील

Prem Chand

जीएसटी पूरी तरह से फेल कर प्रणाली साबित हुई हैः कैट

samacharprahari

पुलवामा आतंकी हमले में जौनपुर का लाल शहीद

samacharprahari

मिनिमम बैलेंस न रखने पर पीएनबी ने वसूले 170 करोड़ रुपये

Prem Chand

एनआईए के फर्जी डीसीपी ने कारोबारी को ठगा

Prem Chand