ताज़ा खबर
OtherTop 10टेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

मिनिमम बैलेंस न रखने पर पीएनबी ने वसूले 170 करोड़ रुपये

Share

मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने पिछले वर्ष 2020-21 के दौरान बैंक खातों में न्यूनतम राशि (मिनिमम बैलेंस) नहीं रखने वाले ग्राहकों से शुल्क के रूप में 170 करोड़ रुपये वसूले हैं। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी पर बैंक ने यह सूचना दी है।

वित्त वर्ष 2019-20 में पंजाब नेशनल बैंक ने इस शुल्क के जरिये 286.24 करोड़ रुपये की राशि वसूली थी। बैंक किसी वित्त वर्ष में इस तरह का शुल्क तिमाही आधार पर लगाता है।

बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक ने तिमाही औसत शेष (क्यूएबी) शुल्क के रूप में 35.46 करोड़ रुपये वसूले। यह शुल्क बचत और चालू दोनों खातों पर लगाया गया। हालांकि दूसरी तिमाही में कोई शुल्क नहीं लगाया। तीसरी और चौथी तिमाही में बैंक ने इस प्रकार के शुल्क के रूप में क्रमश: 48.11 करोड़ रुपये और 86.11 करोड़ रुपये वसूले।

मध्य प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने आरटीआई के तहत बैंक से इस बारे में जानकारी मांगी थी। बैंक ने बीते वित्त वर्ष में एटीएम शुल्क में रूप में 74.28 करोड़ रुपये जुटाए जबकि 2019-20 में बैंक ने इस शुल्क से 114.08 करोड़ रुपये की राशि जुटाई थी। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सरकार के निर्देश के बाद बैंक ने एटीएम शुल्क की छूट दी थी। बैंक ने यह भी बताया कि 30 जून 2021 तक उसके 4,27,59,597 खाते निष्क्रिय थे। वहीं 13,37,48,857 खाते सक्रिय थे।


Share

Related posts

BMC महापौर चुनाव: आरक्षण की लॉटरी से तय होगी मुंबई की सत्ता, उद्धव गुट को ‘ST कार्ड’ से उम्मीद

samacharprahari

सौर ऊर्जा का उपयोग कर पश्चिम रेलवे ने दो साल में बचाए 9.76 करोड़ रुपये

Prem Chand

कंपनियों में नियत अवधि तक इस्तेमाल का अधिकार बेचकर सरकार जुटाएगी 6 लाख करोड़ रुपये

samacharprahari

अमेरिका फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

Vinay

सपकाल ने कहा-‘विकास’ के रास्ते घोटालों का सफर! 

samacharprahari

उगाही केस में अनिल देशमुख को झटका, बेल अर्जी खारिज

Vinay